फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरों का गैंग, पांच बदमाश गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरों का गैंग, पांच बदमाश गिरफ्तार

Mon, 17 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरों का गैंग, पांच बदमाश  गिरफ्तार

विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्राइम ब्रांच और जसराना पुलिस ने जसराना घिरोर चौराहे से लुटेरों के गैंग से जुडे़ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जसराना में ग्यारह दिन पूर्व हुई वृद्धा से साठ हजार की लूट के साथ ही जसवंतनगर सहित कई जिलों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा है।

एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना जसराना के औरंगाबाद निवासी सुनीता देवी पत्नी रवीश कुमार छह दिसंबर को बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहीं थी। बाइक सवार बदमाशों ने साठ हजार की नकदी लूटी थी।
विज्ञापन


क्राइमब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह और एसएचओ जसराना दिनेश कुमार सिंह टीम के साथ घटना के खुलासे में जुटे थे। जसराना-घिरोर चौराहे के पास लूटपाट करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने दो बाइक सहित पांच बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। पकडे़ गए बदमाशों में मैनपुरी थाना एलाऊ के नगला कैल निवासी जबर सिंह बहेलिया उर्फ प्रधान, राजेश बहेलिया उर्फ राजू, शिवम उर्फ लुक्का एवं कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के बलारपुर निवासी ओमकार बहेलिया उर्फ बैंगन शामिल हैं।

इनसे महिला से लूट के 20 हजार व अन्य लूट मिलाकर 99 हजार रुपया मिले हैं। सात सदस्यीय गिरोह हाथरस, बदायूं, औरैया, इटावा, एटा व कासगंज में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है।

एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना 65 वर्षीय जबर सिंह बहेलिया उर्फ प्रधान है। बैंक के अंदर रैकी कर साथियों को जानकारी देता है। सुरक्षित स्थान पर उसको घेरकर लूट की घटना को अंजाम देते हैं। गिरोह में अलग-अलग क्षेत्रों में नये सदस्यों को शामिल करता है ताकि उसे कोई पहचान नहीं सके।


मैनपुरी जिले के साथ फिरोजाबाद के जसराना, खैरगढ़, इटावा के जसवंत नगर, सिढ़पुरा थाने में भी मामला दर्ज है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने कहा कि बैंकों से पैसे निकालने वाले लोगों को निशाना बनाने वाले इस गैंग को पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed