{"_id":"5c02c8f7bdec2241a9113526","slug":"21543686391-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल खेल रहे युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल खेल रहे युवकों को पीटा
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सावित्री धर्मशाला में वॉलीबाल खेल रहे युवकों पर गिहार कॉलोनी निवासी नामजदों ने साथियों के साथ हमला कर दिया। दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं अन्य की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बालाजीपुर निवासी रामकिशोर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे राजन, संजू, अनुपम, नवल, टीटू, गोपाल और सनी के साथ सावित्री धर्मशाला में वॉलीबाल खेल रहे थे। आरोप है कि तभी गिहार कॉलोनी निवासी मोटा, रिंकू, भट्टा और शिवकुमार शराब पीकर वहां आ गए। आते ही उन्होंने खेलने के लिए मना किया।
खेल बंद न करने पर उन्होंने गिहार कॉलोनी से करीब 30-35 अन्य लोगों को भी बुला लिया। लाठी, डंडा और चाकू से हमला करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में सनी और नवल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चार नामजद सहित 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।