{"_id":"5bd4ad32bdec227eda030cc2","slug":"21540664626-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर खुशी पर मन में करवाचौथ का व्रत न रखने की उदासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर खुशी पर मन में करवाचौथ का व्रत न रखने की उदासी
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। करीब पांच माह से दांपत्य जीवन जी रहे शिवानी और दीपक ने एक और जंग जीत ली। कोर्ट में बयानों के दोनों को साथ रहने की इजाजत मिल गई। इसकी खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी, लेकिन लिखापढ़ी में देरी होने के कारण शिवानी अपने पति दीपक के लिए करवाचौथ का व्रत न रख सकी। पहले करवाचौथ का व्रत न रख पाने के कारण उसके चेहरे की खुशी पर मन की मायूसी भारी पड़ रही थी।
पांच माह पूर्व एक शादी समारोह से गायब हुए दीपक और शिवानी को पुलिस ने पंजाब के बठिंडा से बरामद कर लिया। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में बयान हो जाने के बाद न्यायाधीश ने शिवानी और दीपक को एक साथ रहने की इजाजत दे दी। थाना प्रभारी सकीट कृतपालसिंह ने बताया कि बयान कराने के बाद बालिग युवती को उसकी मर्जी के अनुसार रहने की अनुमति दी गई है।
इसके बाद शिवानी को दीपक के सुपुर्द कर दिया गया है। शिवानी ने बताया कि उसने दीपक को अपना जीवन साथी घर से निकलने के बाद ही मान लिया था। पुलिस के पकड़ने के बाद शिवानी को दीपक के साथ भेजा जाए या परिजनों के साथ। इसे लेकर पुलिस असमंजस में थी। शनिवार को कोर्ट का निर्णय आने के बाद शिवानी को पुलिस कस्टडी से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
लेकिन लिखापढ़ी में देरी होने के चलते वह करवाचौथ का व्रत नहीं कर सकी। पूछने पर उसने बताया कि पुलिस हिरासत में होने के चलते वह व्रत नहीं रख सकी है। अगले वर्ष वह अपने दीपक की लंबी आयु के लिए व्रत करेगी। बताया कि उसे पहला करवाचौथ न मना पाने का अफसोस है।