{"_id":"5bbf90a1bdec2250285fc254","slug":"21539281057-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकाई भट्ठियों पर तीन दिन बाद शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकाई भट्ठियों पर तीन दिन बाद शुरू हुआ काम
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गुरुवार से पकाई भट्ठियों पर कार्य शुरू होने से चहल-पहल नजर आई। हड़ताल के कारण तीन दिन से पकाई भट्ठियों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। त्योहार के मद्देनजर पकाई भट्ठियों की हड़ताल जल्द समाप्त होने से चूड़ी दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
गैस रेट बढ़ोत्तरी होने के कारण पकाई भट्ठी संचालकों की पांच रुपये पकाई की रेट बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह के बीच हुई वार्ता में भी सहमति न बनने पर पकाई भट्ठी संचालकों ने बिना नोटिस पकाई भट्ठियां बंद कर दी थीं। चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने भी तीन रेट मजदूरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। बुधवार की शाम कन्हैयालाल की जीन में चूड़ी दुकानदार और भट्ठी संचालकों के बीच वार्ता हुई, जिसमें सवा दो रुपये प्रति तोड़ा, डेढ़ रुपये प्रति कट्टा रेट बढ़ाने पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी गई थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार को सुबह पकाई भट्ठियों पर कार्य शुरू हो गया।
चूड़ी दुकानदार संघर्ष समिति की बैठक चंद्रवार गेट पर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष गोपालदास ने कहा कि गैस व कोयले की कोई रेट नहीं बढ़ी हैं। डीएम ने जब कोयले की पकाई भट्ठी बंद कराई थीं, तब गैस की रेट 18.50 रुपये थी। कोयले की रेट 12 हजार रुपये थे। वर्तमान में कोयले की रेट 11 हजार रुपये तथा गैस की रेट 18.41 रुपये है। फिर रेट बढ़ोत्तरी किस बात की। सुरेंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, अनुज जैन, कपिल, हरिबाबू, हाजी लतीफ, रियाज मुन्ना भाई, असलम, महावीर बाब शामिल थे।
विज्ञापन
कारखानेदार व चूड़ी दुकानदारों के बीच गतिरोध गुरुवार को भी दूर नहीं हो सका। कारखानेदार जहां पांच रुपये की रेट बढ़ोत्तरी को किसी सूरत में वापस लेने को तैयार नहीं हैं, वहीं चूड़ी दुकानदार रेट बढ़ोत्तरी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने रेट बढ़ोत्तरी वापस न होने तक कारखानेदारों से कोई माल खरीदने पर रोक लगा दी है, जिससे कारखानों में चूड़ी का स्टॉक बढ़ता जा रहा है। त्योहार के सीजन पर आपसी गतिरोध से चूड़ी व्यापारी परेशान हैं। सहायक श्रमायुक्त ने शुक्रवार को 12 बजे श्रम कार्यालय पर चूड़ी दुकानदार व पकाई भट्ठी संचालकों की वार्ता बुलाई है।