फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   श्रीराम के नयनाभिराम स्वरूप को अपलक निहारते रहे नगरवासी

श्रीराम के नयनाभिराम स्वरूप को अपलक निहारते रहे नगरवासी

Thu, 11 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम के नयनाभिराम स्वरूप को अपलक निहारते रहे नगरवासी
टूंडला। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात के हजारों-हजार लोगों ने नयनाभिराम नेत्रों से दर्शन किये। इस मौके पर भगवान का डोला जहां-जहां से निकला वहां लोगों ने आरती उतार व पुष्प वर्षा करके भगवान श्रीराम का स्वागत किया। रामबारात में लगभग 40 आकर्षक झांकियां निकलीं, जो हमारे इष्ट भगवान, हमारी संस्कृति, अच्छाइयों व बुराइयों को प्रदर्शित कर रहीं थीं। देररात्रि बारात जनकपुरी पहुंची, जहां राजा जनक ने आरती उतारकर बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को श्रीराम बारात के स्वागत के लिए नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह-जगह तोरंणद्वार बनाये गये। साथ ही दुकानों, मकानों व मुख्य मार्ग को विद्युत झालरों से सजाया गया। बारात का शुभारंभ साढ़े आठ बजे एटारोड स्थित भाजपा ब्रजप्रांत के मंत्री उदयप्रताप सिंह के आवास से हुआ। जहां ने श्रीराम के डोले का रामलीला कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष द्विजेन्द्र विक्रमसिंह परमार, जयजीव पाराशर, राजीव दुवे ने फीता काटकर व पूर्व प्रधान रश्मि सिंह ने स्वरूपों की आरती उतारकर बारात को रवाना किया। श्रीराम की बारात में सबसे आगे प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की झांकी थी। उसके बाद मां दुर्गा की झांकी थी, जिसमें नौ रूपों को दर्शाया गया था।
विज्ञापन

रामबारात में सुरसा के मुंह में हनुमानजी की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी बरबस लोगों को आकषित कर रही थीं। शेर पर सवार भगवान शंकर की झांकी व अन्य झांकी थी। विभिन्न राजा घोड़ाओं व हाथियों पर सवार होकर चल रहे थे। इसके ठीक पीछे बैंड के साथ भरत-शत्रुघन का डोला था। उसके पीछे प्रमुख बैंड अपनी मनमोहक धुनें बिखेरते चल रहे थे। बैंड की धुन पर आयोजक व अन्य प्रमुख लोग नृत्य करते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे भगवान श्रीराम का डोला था। जिसमें भगवान श्रीराम व उनके लघुभ्राता लक्ष्मण मनमोहनी मूरत के रूप में विराजमान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बारात नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंची। जहां राजा जनक के रूप में ने बारात का स्वागत किया। रात्रि में यहां श्रीराम व सीता का विवाह कराया गया। इस मौके पर मंत्री मनप्रीत सिंह कीर, पुष्पेद्र गुप्ता, अभिषेक पचौरी बिट्टा, कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह, शिवकुमार उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, अनूप उपाध्याय, जसपाल मिठ्ठू, प्रियंक प्रतापसिंह, रमेश कूपर, आशीष गुप्ता, राजीव भाटिया, इंन्द्रजीत सिंह टैटी, अशोक सारस्वत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


यहां से निकली श्रीरामजी की बारात
टूंडला। नगर की श्रीराम बारात एटारोड से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहे, ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज, नगला राधेलाल, सब्जी मंडी, रामाश्रम सत्संग, भारत माता चौक, राजकीय बालिका इंटर कालेज, अधैत भवन, शिखराश्रम, बिहारी विलास, आर्यसमाज मंदिर, गिहार बस्ती, कोतबाल, दीक्षित कॉम्पलैक्स, बल्देव रोड, मुख्य बाजार, दीपा चौराह, सांवले प्रसाद रोड, रेलवे हास्टीटल, सैंट्रल रोड, न्यू रेलवे कालोनी, यज्ञशाला मंदिर होकर पुन: उसी मार्ग से भ्रमण कर जनक पुरी रामीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed