फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाइक रैली निकाल व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

बाइक रैली निकाल व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

Thu, 27 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल व्यापारियों ने किया बंद का  आह्वान
फिरोजाबाद। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने गुरुवार को सुभाष तिराहे से शाम को बाइक रैली निकालकर 28 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने आह्वान किया। बाइक रैली नालबंद चौराहे से पुन: सुभाष तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, ऑनलाइन ट्रेडिंग, सहित अन्य जटिलताओं के विरोध में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने शाम पांच बजे सुभाष तिराहा से बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


बाइकों पर सवार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, सेंट्रल चौराहा, गंज बाजार, सदर बाजार, घंटाघर से नालबंद तक जनसंपर्क कर व्यापारियों से भारत बंद में सहयोग का आह्वान किया। इसके उपरांत बाइक रैली पुन: उसी मार्ग से होते हुए सुभाष तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में में मनोज गुप्ता, विजय टाइगर, मुनव्वर खान, वैंकट मुरवारिया, देवीसिंह कुशवाहा, हरीशंकर अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, अजय शिवहरे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed