{"_id":"5ba4e9fd867a5501332a6401","slug":"21537534461-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न बात हो न मुलाकात...पाक पर हो सीधा वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब न बात हो न मुलाकात...पाक पर हो सीधा वार
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब न बात हो न मुलाकात...पाक पर हो सीधा वार
जवानों के साथ बर्बरता पर खौला शहीदों के घर वालों का खून
बोले, सारे संबंध खत्म करके पाकिस्तान से बदला लिया जाए
पुनीत शर्मा
मथुरा। भारतीय सैनिकों के साथ सीमा पर होने वाली बर्बरता से शहीदों के परिवार वालों का खून खौल रहा है। इन लोगों का कहना है कि भारत को अब पाकिस्तान से न कोई वार्ता करनी चाहिए और न ही वहां की सरकार के किसी नुमाइंदे से मुलाकात। अब तो सीधा हमला होना चाहिए। सेना को एक जवान के बदले 10 जवानों को मारने की छूट दी जाए।
सीमा पर लगातार होने वाले हमलों में भारतीय जवानों की शहादत पर वह परिवार बेहद क्रोध में हैं जिनका बेटा, भाई या पति पाकिस्तानी फौज या पाक समर्थित आतंकियों से लड़ते लड़ते शहीद हुआ है। झंडीपुर निवासी शहीद बबलू सिंह की पत्नी रविता देवी का कहना है कि जवान शहीद हो रहे हैं और भारत विदेश मंत्रियों की मुलाकात पर सहमति दे रहा है। सुषमा स्वराज को पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मिलना ही नहीं चाहिए। बात और मुलाकात से पाकिस्तान बाज आने वाला नहीं है। लाडपुर निवासी शहीद विक्रम सिंह के पिता बलराम सिंह का कहना है कि भारत की विदेश मंत्री पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात करने जा रही हैं और पाकिस्तान हमारे सैनिकों पर हमले कर रहा है। ऐसे में तो सीधा हमला होना चाहिए।
नगला खूंटिया निवासी शहीद पुष्पेंद्र के पिता तेज सिंह कहते हैं कि हमारे जवान को पाकिस्तानी सैनिक अगवा करके घंटों तड़पाते हैं। गला रेता गया है। बर्बरता हुई लेकिन हमारा देश अभी भी पाकिस्तान से रिश्ते निभा रहा है। अब तो भारत को तनिक भी देर नहीं करनी चाहिए और पाकिस्तान पर अटैक कर देना चाहिए। कोसीकलां के गांव शेरगढ़ निवासी शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती का कहना है कि अब कौन सी मुलाकात की जरूरत रह गई है जो पाकिस्तान के विदेश मंत्री से की जाएगी। अब तो सीधे हमला होना चाहिए।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ने कहा था, एक के बदले 10 सिर लाएं
मथुरा। 8 जनवरी 2013 को कोसीकलां के गांव शेरनगर निवासी लांस नायक हेमराज के साथ भी बर्बरता की गई थी। उनका सिर काट लिया गया था। उस समय सुषमा स्वराज भी शहीद के घर पर पहुंची थीं। हेमराज के गांव वालों का कहना है कि उस समय सुषमा स्वराज ने कहा था कि यदि पाकिस्तान शहीद लांस नायक हेमराज का सिर वापस नहीं करता है तो भारत को दूसरी ओर से कम से कम 10 सिर लाने चाहिए। लेकिन आज वह खामोश हैं। शहीदों के परिवार वालों का कहना है कि अगर आज भी वह यही रुख दिखा दें तो पाकिस्तान को जवाब दिया जा सकता है।