फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सो रहे चाचा, भतीजे को गोली मारी, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

सो रहे चाचा, भतीजे को गोली मारी, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सो रहे चाचा, भतीजे को गोली मारी, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
अमांपुर(कासगंज)। जिले के गांव परतापुर में सोमवार की मध्यरात्रि के बाद अपने घर के घेर में सो रहे चाचा और भतीजे को अलग-अलग स्थान पर हत्यारों ने गोली मार दी। गोली लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर परिवारीजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से वारदात के खुलासे की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोली मारे जाने का कारण और हत्यारों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


चाचा जोगेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (55) पुत्र बहोरी सिंह घर के बाहर पशुओं की रखवाली करने के लिए घेर में सो रहा था। उसी दौरान हत्यारों ने जोगेंद्र को कंधे के पास सीने पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जोगेंद्र को गोली मारने के बाद हत्यारे गांव में ही दूसरे स्थान पर रहने वाले उसके भतीजे सत्तन उर्फ सत्यप्रकाश (40) पुत्र बृजपाल सिंह के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तन भी घर के बाहर घेर में सो रहा था। हत्यारों ने उसे भी गोली मार दी। गोली उसके हाथ और सिर में लगी। गोली लगते ही सत्तन चीख पड़ा। उसके परिवार के लोग भी जाग गए। शोर शराबा सुनकर हत्यारे भाग निकले। परिवारीजनों ने परिवार के अन्य लोगों को बुलाने के लिए कुछ लोगों को सत्तन के चाचा जोगेंद्र के घर भेजा तो जोगेंद्र घर में मृत अवस्था में मिले।

उनके परिवारीजनों को तब तक घटना की जानकारी नहीं थी। चाचा और भतीजे को एक ही रात में अलग-अलग स्थान पर गोली मारने की जानकारी मिलने से सभी हैरत में पड़ गए। जोगेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। घायल सत्तन को गंभीर अवस्था में अमांपुर के चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल ले भेजा गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।


सूचना पर अमंापुर पुलिस मौके पर पहुंची। जिले के पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला एवं अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। घटना की प्राथमिकी जोगेंद्र के पुत्र राहुल ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed