फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पंचायत उप चुनाव: चार आरओ और चार एआरओ नियुक्त

पंचायत उप चुनाव: चार आरओ और चार एआरओ नियुक्त

Thu, 02 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव: चार आरओ और चार एआरओ नियुक्त
by-election
कासगंज। जनपद में प्रधान के एक पद, क्षेत्र पंचायत के दो पद एवं गा्रम पंचायत सदस्य के आठ रिक्त पदों के लिए होने वाले उपचुनाव को आरओ, एआरओ नियुक्त किए गए हैं। चुनाव के लिए चार आरओ व चार एआरओ बनाए गए हैं। जबकि एक एक आरओ व एआरओ आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद के रिक्त पंचायत पदों के 8 अगस्त को होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद तैयारियां शुरू हो गई है। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने सोरों विकास क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान व तीन पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह को आरओ व पीडब्लूडी अवर अभियंता दीनदयाल को एआरओ बनाया गया है। सहावर के 2 ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला को आरओ पीडब्लूडी अवर अभियंता सुरेश चंद्र को एआरओ नियुक्त किया गया है। सिढ़पुरा के एक क्षेत्र पंचयत सदस्य व तीन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी मुहम्मद मुस्तफेकिन को आरओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता अजीत कुुमार एआरओ बनाए गए हैं। पटियाली की एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी अजीत कुमार आरओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभिंयंता दिनेश कुमार एआरओ नियुक्त हुए हैं। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशोक पांडेय को आरओ तथा पीडब्लूडी के अवर अभियंता गोविंद सिंह को एआरओ बनाकर आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed