फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पोखर में चार बालक डूबे, एक की मौत, तीन बचाए

पोखर में चार बालक डूबे, एक की मौत, तीन बचाए

Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पोखर में चार बालक डूबे, एक की मौत, तीन  बचाए
बलदेव (मथुरा)। बुधवार को बलदेव के गांव कचनऊ की जाटव बस्ती में बने पोखर में नहाने गए चार बालक गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचाने पर तीन बालकों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, पर एक बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। काफी देर बाद बलदेव पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव कचनऊ निवासी मुकेश कुमार के 11 साल का बेटा आशु, सतेंद्र के आठ साल का बेटा गौरव, सुरेश का 12 साल का बेटा कन्हैया और मुकेश के 10 साल का बेटा लकी बुधवार को नहाने के लिए घर से निकले। यह चारों कचनऊ की जाटव बस्ती में बनी पोखर में नहाने के लिए गए।
विज्ञापन


यह चारों नहाने के लिए पोखर में घुसे तो गहरा पानी होने के चलते चारों डूबने लगे। चारों बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो पास ही काम कर रहे ग्रामीण उस और दौड़ पड़े। पोखर में डूब रहे तीन बच्चों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, पर अधिक गहरे पानी में डूबने से आशु की मौत हो गई। काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में उबाल आ गया। ग्रामीणों ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई संतोष यादव ने बताया कि पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हुई है, जबकि तीन बालक बचा लिए गए हैं।


यमुना में डूबते किशोर को बचाया

मथुरा निवासी एक किशोर को वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान डूबते हुए स्थानीय केवट समाज के गोताखोरों ने बचा लिया।
मथुरा के चौक बाजार निवासी अरविंद बंसल का 14 वर्षीय पुत्र लक्ष्य बंसल मंगलवार को पिता के गुरु स्थान सेवाकुंज स्थित झाडू मंडल पर आया हुआ था। लक्ष्य सुबह छह बजे यमुना स्नान की कहकर गुरु स्थान से निकला।


परिक्रमा मार्ग श्रृंगारवट घाट पर यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में जाकर लक्ष्य डूबने लगा। तब उसकी आवास सुनकर स्थानीय केवट जमुना निषाद और गीतम निषाद ने यमुना में छलांग लगाकर बमुश्किल उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed