{"_id":"5b46119d4f1c1bbf248b5d58","slug":"21531318685-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय, जाति प्रमाणपत्रों के आवेदनों की जांच अब पंचायत सचिव करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय, जाति प्रमाणपत्रों के आवेदनों की जांच अब पंचायत सचिव करेंगे
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लेखपालों की हड़ताल के चलते स्कूल कालेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी आ रही है। इसके चलते डीएम नेहा शर्मा ने सभी पंचायत सचिव और संग्रह अमीनों को जांच पड़ताल के लिए अधिकृत कर दिया है। पंचायत सचिव एवं संग्रह अमीनों की रिपोर्ट के आधार पर प्रमाणपत्र जारी किए जा सकेंगे।
लेखपालों की हड़ताल होने के कारण आय, जाति प्रमाण-पत्र का काम प्रभावित हो रहा है। इसके कारण शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने में छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने की सेवाओं के लिए तहसीलदार के यहां से 20 दिन में निर्गत हो जाना चाहिए।
इसके ही साथ 30 दिन में डीएम स्तर से समस्या का निस्तारण होना चाहिए। डीएम नेहा शर्मा ने जिले के सभी एसडीएम के साथ तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वह आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों पर लेखपालों के साथ-साथ पंचायत सचिव ओर संग्रह अमीन तक अब रिपोर्ट लगा सकेंगे। आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपाल तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे।
विज्ञापन
वेतन विसंगति को दूर करने, लेखपालों का पदनाम बदले, वेतन पुनरक्षण की मांग पर अडे़ लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी है। धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर, नोटिस की निंदा की। धरना प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र धाकरे, नेत्रपाल सिंह, दाताराम, अशोक कुमार,शालिनी तोमर, अरविंद कुमार, विनोद पाल सिंह, अवधेश कुमार, रजनीश कुमार शर्मा, अविनाश गोस्वामी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विनय कुमार एवं संचालन सुखदेव सिंह ने किया।