{"_id":"5b424b404f1c1b07278b5537","slug":"21531071296-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोर की मौत, हंगामा
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जर्जर तार, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। खेत पर जा रहे किशोर की झूलते हुए हाईटेंशन लाइन के तार के करंट से लगने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जलेसर निधौलीकलां मार्ग पर जाम लगा दिया। उसे ग्रामीणों ने सीओ के आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम हटाया।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव ततारपुर दोयम निवासी अनुज (16) पुत्र राज कुमार सुबह को घर से खेत की तरफ जा रहा था। उसी समय रास्ते में झूलते हुए हाईटेंशन लाइन का तार उसके हाथ में लग गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जानकारी पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल में लेकर आए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद में गांव के लोगों ने शव को जलेसर निधौलीकलां मार्ग पर रख दिया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। जान लगाने की सूचना पर पहुंची निधौलीकलां पुलिस ने लोगों को समझाते हुए रोकने का प्रयास किया। निधौलीकलां पुलिस की ग्रामीणों ने कोई बात नहीं सुनी। इसे लेकर सीओ सिटी वरुण कुमार और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सीओ और तहसीलदार ने लोगों को आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए मार्ग से करीब दो घंटे बाद जाम हटवाया। वही दो घंटे तक जाम लगे रहने के कारण दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिन्हें पुलिस ने वाहनों को हटवाते हुए यातायात सुचारु कराया। वही मृतक के पिता राजकुमार ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही बरतने से हुई बेटे की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।