{"_id":"5b180a324f1c1bfa6e8b6769","slug":"21528302130-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज से लखनऊ जा रही ट्रेन में यात्री भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज से लखनऊ जा रही ट्रेन में यात्री भिड़े
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन में सीट के विवाद में सैनिक की पत्नी की मारपीट कर दी गई।
पैसेंजर ट्रेन संख्या 55326 में मुनेश बाबू निवासी विसौली बंदायू आर्मी में सैनिक हैं। वह दोपहर को अपनी पत्नी गीता व बच्चों के साथ कानपुर जा रहा था। जैसे ही मुनेश व उसकी पत्नी ट्रेन में चढ़े तो भीड़ अधिक होने के कारण उसकी पत्नी गीता रिक्त सीट पर अपने बच्चों के साथ बैठ गई। उसी ट्रेन में जा रहे दुर्गा कालोनी निवासी अंकुर, अनुज, पीयूष और उसके पिता शाहबुददीन व अन्य परिवारीजन भी लखनऊ जा रहे थे। उन्होंने गीता से सीट से उठने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो सैनिक की पत्नी गीता की अंकुर, अनुज, पीयूष व अन्य लोगों ने उसकी मारपीट कर दी। जिससे उसके चोंटे आ गईं। ट्रेन में हुए विवाद को देखकर काफी संख्या में लोग यात्री एकत्रित हो गए। सहज यात्रियों ने काफी समझाया बुझाया, लेकिन आरोपी नहीं माने। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। दोनों ही पक्षों को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। आरपीएफ प्रभारी सुजीत झा ने बताया कि सीट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।