फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पालिका सभागार में पहले हुआ हंगामा फिर बनी सहमति

पालिका सभागार में पहले हुआ हंगामा फिर बनी सहमति

Wed, 25 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पालिका सभागार में पहले हुआ हंगामा फिर बनी सहमति
पालिका सभागार में पहले हुआ हंगामा फिर बनी सहमति - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बुधवार को हंगामे के बीच व्यापारियों और पालिका प्रशासन में नाला सफाई को लेकर सहमति बनी। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में नाला सफाई के लिए पालिका को सहयोग देने का आश्वासन दिया। अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका से जगह की मांग की। इस दौरान पुराने मामलों को लेकर सभासदों और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि में नोकझोंक भी हुई।
दरअसल, शहर की साफ-सफाई और अतिक्रमण को लेकर बुधवार दोपहर को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सभासदों और पालिका कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई थी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी, विधायक सदर विपिन वर्मा और एएसडीएम, प्रभारी ईओ राम दत्त राम की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। जिसमें बाजार की साफ-सफाई को लेकर मंथन हुआ। व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष अतुल राठी ने कहा कि नाले चोक होने से बाजार का बुरा हाल है। नालों की तली झाड़ सफाई कराई जाए। अतिक्रमण के लिए पालिका हर बाजार और दुकान को जगह चिन्हित करें और व्यापारियों को लिखित में जगह दें, तो अतिक्रमण भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी ईओ रामदत्त राम ने कहा कि शहर के नालों की सफाई में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मंगलवार से सफाई अभियान शुरू होगा। हर बाजार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सफाई होगी। साथ ही अतिक्रमण के लिए भी जल्द कार्ययोजना तय की जाएगी। इस दौरान कुछ सभासदों ने बोर्ड बैठक की मिनट बुक में छेड़छाड़ को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी को घेरा। जिस पर विधायक ने पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को समझाया और कहा ठीक से काम करो। शहर में 96 नालों की सफाई के लिए पालिका जल्द ही टेंडर कराकर प्राइवेट कंपनी को काम सौंपेंगी। व्यापारियों की देखरेख में कार्य किया जाएगा। बैठक में व्यापारी दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, अशोक गुप्ता, अतुल राठी, कैलाश जैन, डेविड जैन, संजीव जैन, साबिर मियां, अशोक सर्राफ, आदेश गुप्ता, कल्लू मियां, संजीव वार्ष्णेय, नेवी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की दो टूक
- सिल्ट को तुरंत उठाया जाए। गाड़ी में पॉलिथिन बिछाकर सिल्ट डालने का सुझाव दिया गया।
- सिल्ट को दुकान से एक मीटर दूर फेंका जाए। इसमें भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा।
- खुले नालों पर पटिया लगवाने के साथ मच्छरों के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए।
- अतिक्रमण के लिए पालिका जगह चिन्हित कर लिखित में व्यापारियों को दे। जगह के एक इंच आगे व्यापारी अतिक्रमण नहीं करेंगे।
- घंटाघर, बाबूगंज और हाथीगेट में अभियान सबसे पहले शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed