{"_id":"5ad0ec254f1c1b76098b4609","slug":"21523641381-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज मैदान के कुएं में फटा बम, चार बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज मैदान के कुएं में फटा बम, चार बच्चे घायल
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज मैदान के कुएं में फटा बम, चार बच्चे घायल
- फोटो : अमर उजाला
पटियाली।
कस्बे के एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान सूखे पड़े कुएं में तेज विस्फोट हो गया। जिससे क्रिकेट खेल रहे चार बच्चे घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। विस्फोट इतना तीव्र था कि पूरे कस्बे में दहशत पैदा हो गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आस पास के इलाके के भवन भी हिल गए। डीएम-डीआईजी ने चिकित्सालय पहुंच घायल बच्चों का हाल चाल लिया। विस्फोट की फोरेंसिक जांच के लिए टीम बुलाई है।
बच्चे मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे तभी गेंद कुएं में गिर गई। गेंद के कुएं में चले जाने के बाद बच्चे कुएं के पास पहुंच गए। सूख पड़े कुएं में गेंद जैसी गोल चीज देखकर बच्चों ने ऊपर से पत्थर मारने शुरू कर दिए। तभी तेज विस्फोट हो गया और सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर झुलस गए। बताया गया कि अंकुश(15) कुएं में उतरने की कोशिश कर रहा था, जबकि अन्य बच्चे करन(14) निवासी नगला खिन्नी, गगन (14), आशीष (13) निवासी मोहल्ला कटरा राजा साहब बाहर खड़े होकर कुएं में झांकते हुए पत्थर मार रहे थे। अचानक ही पत्थर लगने के कारण तेज धमाका हो गया। अंकुश धमाके होने के साथ ही कुएं में गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया। अन्य बच्चे भी बुरी तरह से झुलस गए। और उनके कपड़ों के भी चिथड़े उड़ गए। लोगों ने तेज आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार उठता देखा। इसके बाद लोग एसबीआर मैदान की ओर दौड़े। लोगों ने आनन फानन में कुएं में गिरे अंकुश को बाहर निकाला। बच्चों को चिकित्सालय भेजा।
विस्फोट से एक पेेड़ की डाली भी टूटकर गिर गई। घायल बच्चों के परिवार में भी कोहराम मच गया। डीएम आरपी सिंह, डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवासतव ने जिला चिकित्सालय में जाकर घायलों के हाल चाल लिए। सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
बम देसी था या और किसी तरह का अभी स्पष्ट नहीं
आगरा से बम डिस्पोजल स्क्वैड की टीम आ रही जांच को
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज।
प्रारंभिक तौर पर इसे देसी बम माना जा रहा है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही। आगरा से बम डिस्पोजल स्क्वैड को बुलाया गया है। यह टीम यहां पहुंचकर जांच करेगी।
क्षेत्रीय लोग यह बात भी बता रहे हैं कि आस पास के इलाके में देसी आतिशबाजी का निर्माण भी किया जाता है। हो सकता है एक या एक से अधिक बम कुएं में किसी ने डाल दिए हों और एक साथ कई बम में विस्फोट होने के कारण विस्फोट इतना तीव्र हुआ हो। तरह तरह की लोगों के बीच चर्चाएं हैं। लेकिन इन चर्चाओं को विराम बम डिस्पोजल स्क्वैड टीम की जांच पूरी जाने के बाद ही लगेगा। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस प्रारंभिक स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर चुकी है। कुएं के पास लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। आगरा से बम डिस्पोजल स्क्वाइड टीम पहुंचेगी। जिसकी जांच के बाद ही विस्फोट की स्थिति स्पष्ट होगी।