{"_id":"5acf95254f1c1b523e8b4e09","slug":"21523553573-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये न देने पर छात्रा को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये न देने पर छात्रा को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
रुपये न देने पर छात्रा को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल माफिया हावी हैं। परीक्षा केंद्र पर छात्रा से नकल के बदले दो हजार रुपये की मांग की। छात्रा द्वारा रुपये न दिए जाने पर गुरुवार को छात्रा को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। छात्रा ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल के साथ ही जिलाधिकारी से भी की है। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
छात्रा अंकिता वर्मा पुत्री सुरजीत सिंह निवासी नगला रंपुरिया नदरई का परीक्षा केंद्र गोरहा के महाविद्यालय में है। गोरहा के महाविद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने 10 अप्रैल को परीक्षा के दौरान दो हजार रुपये की मांग की तथा अगली परीक्षा में शामिल होने पर रुपये लाने के लिए कहा। छात्रा की गुरुवार को राजनीतिशास्त्र का प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। छात्रा परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची। छात्रा से रुपये की बावत जानकारी की गई। छात्रा ने यह कहते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया कि उसे नकल की सुविधा नहीं चाहिए। वह धन नहीं दे सकती। इतना कहते ही छात्रा को जबरन परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। छात्रा ने जिलाधिकारी को मामले की लिखित शिकायत सौंपी है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।