{"_id":"5aca3c0a4f1c1b4a6b8b4696","slug":"21523203082-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल राख
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गेहूं के खेत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। गांव कल्यानपुर में रविवार दोपहर विद्युत लाइन से उठी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से छह बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
गांव कल्यानपुर में पन्नालाल और मोहरमन के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार दोपहर तकरीबन दो बजे खेतों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइन के तार तेज हवा के कारण आपस में छू गए और तेज चिंगारी उठने लगी।
चिंगारी खेत में गिरते ही गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। आग से दोनों के खेतों में तकरीबन छह बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। इधर, धुआं उठता देखकर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर लेखपाल प्रदीप कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षति का आकलन करके तहसीलदार को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा में 10 बीघा गेहूं के खेत में लगी आग
बिजली के तार से उठी चिंगारी से गंजडुंडवारा में अली अहमद निवासी गनेशपुर के खेत में खड़ी 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।