{"_id":"5ac904d14f1c1bcf618b5faf","slug":"21523123409-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा व्यक्ति को शव बैग में पैक करके जिला अस्पताल लायी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा व्यक्ति को शव बैग में पैक करके जिला अस्पताल लायी पुलिस
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के पीआरबी के सिपाहियों ने मानवता को उस समय तार-तार कर दिया जब घायल को शव रखने वाले बैग मेें बंद करके सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। एक घायल को इस हाल में देखकर ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट दंग रह गए। चिकित्सक ने चेहरा खुलवाया और घायल को जीवित देखकर उसका उपचार शुरू किया। हालांकि एक घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रामनगर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे 50 वर्षीय व्यक्ति के गंभीरावस्था में लहूलुहान पड़े होने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम के सिपाहियों ने घायल व्यक्ति को अपनी ही गाड़ी में शव को रखने वाले बैग में पैक करके रख लिया।
पीआरबी की टीम शनिवार सुबह सवा नौ बजे के करीब सरकारी ट्रामा सेंटर घायल को लेकर पहुंची। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को शव की तरह पैकिंग देखकर अस्पताल का स्टाफ दंग रह गया। सरकारी ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमिताभ चौहान ने पुलिस कर्मियों की इस हरकत पर ही काफी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
घायल को तुरंत उपचार करना शुरू कर दिया। ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के कारण तत्काल ही सर्जन डॉ. अनुराग गुप्ता को कॉल करके ट्रामा सेंटर में बुला लिया। उन्होंने घायल अज्ञात व्यक्ति की हालत काफी गंभीर होने के कारण एसएन मेडिकल कालेज आगरा भेजने की बात कही लेकिन पीआरबी के सिपाही उसे अस्पताल में ही छोड़कर ही चले गए। करीब एक घंटे के बाद थाना पुलिस का जवान पहुंचा। चिकित्सक घायल को आगरा रेफर करते उससे पहले सुबह 10:10 बजे उसने दम तोड़ दिया।
पीआरबी के सिपाही यदि घायल को शव बैग में पैक करके ट्रामा सेंटर ले गए हैं तो इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। सभी के बयान दर्ज होंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद।