फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   51 प्रधान-दो स्वच्छाग्राही होंगी सम्मानित

51 प्रधान-दो स्वच्छाग्राही होंगी सम्मानित

Tue, 06 Mar 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
51 प्रधान-दो स्वच्छाग्राही होंगी सम्मानित
कासगंज। महिला दिवस के अवसर पर जिले की 53 महिलाओं को स्वच्छ शक्ति सम्मान मिलेगा। इन 53 महिलाओं में 51 प्रधान और दो स्वच्छाग्राही महिलाएं हैं। जिला प्रशासन ने सम्मानित होने वाली महिलाओं की सूची शासन को पूर्व में भेज दी थी। इन महिलाओं को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


कासगंज की ग्राम पंचायत मामो की प्रधान रूबी, भिटौना की प्रधान नफीजा, अहरौली की प्रधान राजवती, पबसरा की रूमा देवी, हनौता की गंगा देवी, इकौना की अनीता यादव, ढोलना की अनीता, करसरी हयातगढ़ी की सुधा कुमारी, महावर की पूनम वर्मा, सतपुरा माफी की सत्यवती, ततारपुरमाफी की मिथलेश, मोहनपुरा की राजवती, बहादुरपुर की डालकुमारी, नारायनी की कुंती देवी, अमरपुर ढिलावली की सरोज देवी, सोरों हरनाथपुर उर्फ नगला मोती की पूनम देवी, मलिकपुर की नन्हीं देवी, दौकेली की जानकी देवी, गौसपुर भोपालगढ़ी की आशा, बघेल पुख्ता की मोहर श्री, मिर्जापुर की कैलाशी देवी, चंडौस की सुमन देवी, तुमरिया की सीमा, होडलपुर की सत्यवती, आनंदीपुर खलीलपुर सरोज, सरसई नरू की गुड्डो देवी, बारानगर की नन्हीं देवी, रामपुर सिद्धपुर की मुन्नी देवी, बरीखेड़ा की रामबेटी, खुशकरी की रामबती, गेंदूपुरा गोवर्धन की बल्लो देवी, मिडौल बुजुर्ग की सीमा सोलंकी, आनंदपुर की रामबेटी, परतापपुर की रामबती, कोडरा की शशी, मस्तीपुर की ममता देवी, दीवाननगर की राजकुमारी, चिरौला की गुड्डो, सहवाजपुर की क्रांति देवी, भीकमपुर की किरन देवी, मोहम्मदपुर की गायत्री देवी, लहरा की रेशमा देवी, चाड़ी की चंद्रवती, देहली बुजुर्ग की बीना देवी, भुजपुरा की रीना देवी, नगला पटवारियान की अनुपम, सरावल की ओमवती, कलानी की संगीता, राजा रिजौला की सुनीता देवी, बढ़ौला की अर्चना कुमारी, मजरा जात पटियाली की पूजा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं जिले की दो स्वच्छाग्राही महिलाएं एगवां की संगीता एवं इतवारपुर की नीतू को सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि सभी महिलाओं को परिवहन निगम की बस से लखनऊ ले जाया जाएगा, जहां सभी चयनित ग्राम प्रधान महिलाएं व स्वच्छाग्राही महिलाएं सम्मानित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed