{"_id":"5a9d77284f1c1b692a8b560f","slug":"21520269096-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से लाखों की चोरी
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
मेरठ बैंक चोरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। नगर के थाना रोड स्थित मकान के ताला तोड़कर चोरों ने मकान में रखे लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। थाना रोड निवासी पवन सक्सेना पुत्र बांकेलाल सक्सेना परिवार के साथ विगत तीन मार्च को होली दौज पर अपनी ससुराल मथुरा गए थे।
इस दौरान मकान में ताला लगा था। रविवार रात चोरों ने मकान के दरवाजे का तोड़कर मकान में प्रवेश कर लिया और अलमारी और बक्से आदि के ताले चटकाकर रखी नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। सोमवार को मकान के टूटे ताले देखकर पड़ोसियों ने पवन सक्सेना को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पवन परिवारीजनों के साथ घर पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि चोर छह जोड़ी सोने के कुंडल, छह सोने की अंगूठी, एक सोने की जंजीर, एक गले का हार, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक टेबलेट, मोबाइल समेत एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पवन कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर तहरीर ले ली।