फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस की गवाही नहीं होने से लटके 73 मुकदमे

पुलिस की गवाही नहीं होने से लटके 73 मुकदमे

Mon, 05 Mar 2018 06:20 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गवाही नहीं होने से लटके 73  मुकदमे
मैनपुरी। अदालत में तय तारीख पर पुलिस की गवाही नहीं होे पाने से 73 मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। स्थानांतरण के बाद पुलिस के गवाह अदालत में गवाही देने के लिए नहीं आ रहे हैं। गवाही कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र तक लिखे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एक बार फिर हर हाल में गवाही कराने के लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन


आपराधिक मामलों में वादी के साथ ही पुलिस के लोग भी सरकारी गवाह होते हैं। कई मुकदमे तो पुलिस खुद ही लिखाती है। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट कोर्ट में भेजी जाती है। जब तक मुकदमे की सुनवाई शुरू होती है तब तक अधिकांश पुलिस कर्मियों के तबादले हो जाते हैं। अदालतों में इस समय 73 मुकदमे ऐसे हैं जिनमें पुलिस के गवाह कई तारीखों से नहीं आ रहे हैं। दहेज हत्या के चार मुकदमों में तो जांच करने वाले सीओ के नहीं आने पर उनकी तैनाती वाले जिलों के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक को पत्र लिखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed