{"_id":"5a900e1e4f1c1bef7b8b90f0","slug":"21519390238-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशन नदी में युवक का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशन नदी में युवक का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी
Updated Fri, 23 Feb 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जेल मार्ग से कचहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर ईशन नदी के पुल के पास शुक्रवार की दोपहर एक युवक का अधजला शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। इसके बाद शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नही हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सिविल लाइन चंद्रप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने शव को नदी से निकलवाया। साथ ही शिनाख्ती कराने की कोशिश की। शव की पहचान नहीं होने पर उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि शव किसी 40-45 वर्ष के व्यक्ति का लग रहा है। साथ ही वह कई दिन पुराना भी है। चेहरे पर चोट या गोली के निशान हैं।
वहीं शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक हत्या करने के बाद शव को नदी में किसी भारी चीज से बांधकर फेंका गया होगा। पानी में काफी दिन पड़ा रहने के बाद जब शव फूल गया तो पानी के ऊपर आ गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन