फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नगर निगम में कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल का एलान

नगर निगम में कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल का एलान

Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल का एलान
फिरोजाबाद नगर निगम - फोटो : SELF
फिरोजाबाद। सोमवार को महापौर से मिलने वाले पार्षदों ने जब यह कहा कि सफाई कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं तो महापौर नूतन राठौर ने एक आदेश जारी कर दिया कि वार्डों के पार्षद क्षेत्र में काम करने वाले सफाईकर्मियों की हाजिरी का सत्यापन करेंगे। इस पर सफाईकर्मी भड़क गए। आदेश के संदर्भ में मंगलवार को महापौर से वार्ता करने उनके कक्ष में पहुंचे। आरोप है कि महापौर ने उनकी बात सुने बिना कक्ष से बाहर निकाल दिया। इस पर कर्मचारियों ने नगर निगम में ही नारेबाजी शुरू कर कामबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बुधवार से सफाई कार्य ठप रखा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को मुस्लिम क्षेत्र के पार्षदों ने सफाई कर्मचारी के सुबह नौ बजे आने और 11 बजे चले जाने की शिकायत की थी। मेयर नूतन राठौर ने आदेश किया था कि सुबह सात बजे और दोपहर दो बजे पार्षद हाजिरी सत्यापन करेंगे और उसके बाद ही कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। इस आदेश के विरोध में निगम के सभी संगठन से जुड़े प्रतिनिधि दोपहर करीब चार बजे मेयर नूतन राठौर से उनके कक्ष में वार्ता करने पहुंचे थे। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष रामनाथ आजाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं यह नियम नहीं है कि पार्षद हाजिरी सत्यापित करें।
विज्ञापन


सुपरवाइजरों ने कहा कि जब हमें हाजिरी सत्यापन का अधिकार नहीं है तो हमारे रजिस्टर भी जमा कर लो। यह सुनते ही मेयर ने सभी कर्मचारियों को कक्ष से बाहर निकलने का आदेश दिया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। नगर निगम प्रांगण में कर्मचारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि मेयर के इस तरह बार-बार अपमानित करने का खुल कर विरोध करेंगे। बैठक में तय किया कि बुधवार से कामबंद हड़ताल की जाएगी। कोई सफाई कर्मचारी काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कहीं कूड़ा उठाने का काम नहीं होगा। नगर निगम कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद माइक से पूरे शहर में बुधवार को हड़ताल की घोषणा कराई गई। इस मौके पर जेपी बघेल, छकौड़ीलाल, तनवीर अहमद, अशोक वाल्मीकि, रामनाथ आजाद, इब्राहिम खाकसार, पवन वाल्मीकि, विजय बाबू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed