फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पार्षदों का नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त से नोकझोंक

पार्षदों का नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त से नोकझोंक

Mon, 08 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पार्षदों का नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त से नोकझोंक
निगम की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुस्लिम क्षेत्रों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में हंगामा किया। मेयर और अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे से नगर निगम में अफरातफरी मच गई।

नगर निगम में पहले बोर्ड का गठन हो चुका है, लेकिन नई आबादी एवं मुस्लिम क्षेत्रों के हालात नहीं बदल रहे। वार्डों में समस्याओं से निजात नहीं मिलने पर वार्ड से चुने गए पार्षदों को जनता कोस रही है। क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में कई बार लिखित में देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पार्षदों में आक्रोश है। सोमवार को सुबह 11 से 19 वार्डों के पार्षद एकजुट होकर नगर निगम पहुंचे।
विज्ञापन


मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के समक्ष मुस्लिम पार्षदों क्षेत्र की अनदेखी की शिकायत की। पहले परिचय को लेकर ही मेयर और पार्षद उलझते दिखे। मुस्लिम पार्षद एसोसिएशन के अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम वार्डों में भेदभाव हो रहा है। मुस्लिम आबादी के 11 वार्डों हैं, मात्र छह-छह कर्मचारी दिए हैं। वे भी नौ बजे आकर 11 बजे चले जाते हैं। जबकि कई वार्डों में 35 से 40 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी मांग है कि सभी 70 वार्डों में एक समान 16-16 कर्मचारी नियुक्त किए जाएं। स्वच्छता निरीक्षक राजकुमार लवानियां को हटाने की मांग की गई। सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही। पूरे शहर में एलईडी लाइटें लग रही हैं, मुस्लिम क्षेत्र के किसी वार्ड में एलईडी लाइटें नहीं लगी। किसी वार्ड में करीबों को कंबल तक वितरण नहीं किए।

मेयर नूतन राठौर ने कहा कि सभी कर्मचारी सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक कार्य करेंगे। क्षेत्र के पार्षद सुबह आने और काम समाप्त होने पर हाजिरी सत्यापित करेंगे। तभी उनको वेतन मिलेगा। जो कार्य नहीं करेगा, तो वेतन नहीं देंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


वार्ड नंबर 68 के पार्षद शाह खालिद द्वारा सफाई नायक विपिन कुमार से क्षेत्र में सफाई को लेकर गाली गलौज व धक्का मुक्की कर दी गई थी, इस मामले में सोमवार को समझौता वार्ता के दौरान भी हंगामा एवं विवाद की स्थिति बन गई।समझौते को लेकर पार्षद व कर्मचारी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर नोंक-झोंक हो गई। दोनों पक्षों में हंगामा बढ़ने पर नगर आयुक्त को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके उपरांत के पार्षद व कर्मचारी को हाथ मिलाकर समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed