{"_id":"5a524f7d4f1c1b0a788b72e2","slug":"21515343741-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई पर अधिकारियों की मेहरबानी, आयोग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई पर अधिकारियों की मेहरबानी, आयोग का नोटिस
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अपहरण के मामले में एसओ बनने से पहले पर्चा काटने, हादसे में ट्रैक्टर बदलने और परिचालक से लूट के मामले की रिपोर्ट दर्ज न करने सहित अन्य आरोप में घिरे एसआई कैलाश चंद्र दुबेे पर मेहरबानी दिखाने वाले अधिकारियों को आयोग ने नोटिस भेजा है, जिसमें चार हफ्ते में मामले की पूरी जांच रिपोर्ट भी मांगी है।
थाना जैथरा के तत्कालीन एसओ कैलाशचंद्र दुबे की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। मानवाधिकार आयोग में दर्ज हुई शिकायत पर उनके साथ ही उच्चाधिकारियों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मानवाधिकार आयोग में दर्ज शिकायत पर आयोग ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को तलब किया है। साथ ही चार हफ्ते में मामले की पूरी जांच रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है।
पिछली बार दर्ज हुई शिकायत पर आयोग में रिपोर्ट पेश कर दी थी। जो आयोग के गले नहीं उतरी और फिर से दर्ज हुई शिकायत पर दोबारा जांच रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी है। तत्कालीन एसओ जैथरा पर अपहरण के मामले में एसओ बनने से पहले पर्चा काटने, हादसे वाले ट्रैक्टर को बदलने के साथ ही कस्बा जैथरा के मोहल्ला पालीवान निवासी विजेन्द्र सिंह के साथ हुई लूटपाट के मामले में आयोग के आदेश पर भी रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप लगाए थे।