फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला आश्रय सदनों में खोले जाएंगे योग सेंटर

महिला आश्रय सदनों में खोले जाएंगे योग सेंटर

Wed, 27 Dec 2017 08:04 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
महिला आश्रय सदनों में खोले जाएंगे योग सेंटर
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी के महिला आश्रय सदनों में रह रहीं विधवा, वृद्ध महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगी सरकार योग सेंटर खोलने जा रही है। नगर के पांच महिला आश्रय सदनों में खोले जाने वाले इन योग सेंटरों में विधवा और वृद्ध महिलाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला कल्याण निगम के आश्रय सदन प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि योगी सरकार सैकड़ों निराश्रित और विधवा महिलाओं को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। इसी दिशा में सरकार ने अब महिला आश्रय सदनों में योग सेंटर खोलने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि योगा सेंटरों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही योग विद्या के माध्यम से इन महिलाओं को विभिन्न योगासन, योग क्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


आश्रय सदन प्रभारी गीता दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग को बढ़ावा देेने की मुहिम की दिशा में योगी सरकार ने महिला आश्रय सदनों में योग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। योग सीखने के प्रति महिलाएं खासी उत्साहित दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed