{"_id":"5a300a0f4f1c1b8e698c150b","slug":"21513097743-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण में वंदेमातरम और राष्ट्रगान नहीं गाने पर सपा ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण में वंदेमातरम और राष्ट्रगान नहीं गाने पर सपा ने जताया रोष
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी की बैठक एमएलसी डा. दिलीप यादव के नगला भाऊ स्थित आवास पर हुई, जिसमें सपा नेताओं ने शपथ ग्रहण में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान न कराने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की माग की।
एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि नगर निगम के प्रथम मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के बिना शपथ ग्रहण पूर्ण कर भाजपा नेताओं ने ऐसा कृत्य कराया है, जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के लोग हताशा के शिकार हैं।
आज उन्हीं लोगाें ने जिले के उच्च अधिकारियों व राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपने को राष्ट्रभक्त कहलाने वालों ने प्रधानमंत्री के मिशन की पूर्णतया अवहेलना की। सपा नेताओं ने एक स्वर से मांग की कि जिले के उच्च अधिकारी, भाजपा के राष्ट्रीय व स्थानीय पदाधिकारियों के विरुद्ध अविलंब देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद वेग ने संयुक्त बयान में कहा है कि आज के शपथ ग्रहण समारोह से भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान हुआ और नहीं राष्ट्रीय गीत सुनने को मिला। इस कृत्य की कांग्रेस घोर निंदा करती है।