{"_id":"5a2d6aee4f1c1b87698c0d82","slug":"21512925934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन सोमवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन सोमवार को
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 11 दिसंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में नामांकन किया जाएगा। पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव में एसोसिएशन के 520 सदस्य हिस्सा लेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी चतुर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी चरन सिंह यादव, राजाराम भारती द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, दो उपाध्यक्ष, सहसचिव, आडीटर के अलावा 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन किए जाएंगे।
12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा दोपहर 12 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।
13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह नौ बजे से सायं 3.30 बजे तक एसोसिएशन के सभाकक्ष में होने वाले मतदान में एसोसिएशन के 520 सदस्य मतदान करेंगे। सायं 3.30 बजे के बाद सभाकक्ष में ही मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।