फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   योगीजी कुछ करिए, सर्दी के सितम से जूझ रहे हैं नवजात

योगीजी कुछ करिए, सर्दी के सितम से जूझ रहे हैं नवजात

Fri, 08 Dec 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
योगीजी कुछ करिए, सर्दी के सितम से जूझ रहे हैं नवजात
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
एटा। एक ओर प्रदेश सरकार लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का वादा कर रही है, तो दूसरी ओर जिले में नवजात सर्दी के सितम से जूझ रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में संसाधनों के अभाव और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अस्पताल मेें जहां खिड़की, दरवाजे टूटे पड़े हैं। वहीं वार्डों में हीटर और सर्दी से बचने के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को गंजडुंडवारा में सर्दी में कंबल नहीं होने से नवजात ने तड़पकर दम तोड़ दिया था। इसे लेकर शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने जिला महिला अस्पताल की पड़ताल की। इस दौरान अस्पताल के वार्ड के हालात ने चौंका दिया।
विज्ञापन



ठंड से परेशान हैं साहब

महिला वार्ड के बेड पर भर्ती हिम्मतपुर बझेरा की भारती ने को गुरुवार शाम बेटी को जन्म दिया है। उनको शुक्रवार को वार्ड में शिफ्ट किया गया। वार्ड का आलम देख भारती की दिक्कत बढ़ गई। भारती ने बताया कि बेड के पास स्थित खिड़की का कांच टूटा पड़ा है। इससे सीधी हवा अंदर आती है। खिड़की को बंद करने के लिए कहा, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। इमरजेंसी वार्ड में कंबल था, मगर यहां कोई कंबल नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताकि नवजात को नहीं लगे सर्दी

पपैरा गांव की कमलेश को भी गुरुवार शाम को भर्ती कराया गया है। कमलेश ने बताया कि उनकी नवजात बेटी को सर्दी नहीं लगे इसके लिए घर से ही कंबल और रजाई मंगाई है। वार्ड में हीटर और सर्दी से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। नवजात को ठंड से बचाने के लिए खुद ही कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई।

वार्ड का हाल बदहाल

सामान्य वार्ड का हाल-बदहाल है। आलम यह है कि वार्ड के गेटों की खिड़कियां निकल गई हैं। इससे शीत लहर वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनती है।


हीटर की नहीं है व्यवस्था

जिला महिला अस्पताल में हीटर की भी व्यवस्था नहीं है। हालांकि अस्पताल प्रशासन हीटर लगाने की बात कह रहा है, लेकिन पड़ताल के दौरान वार्ड में हीटर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed