{"_id":"5a2ac8014f1c1b68678c0aff","slug":"21512753153-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने ऐसा जड़ा छात्रा के मुंह पर चांटा, कान में लग गई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने ऐसा जड़ा छात्रा के मुंह पर चांटा, कान में लग गई चोट
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सेंट जोसफ स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा के साथ गुरुवार को शिक्षक ने मारपीट कर दी। इस मामले पर छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ा आक्रोश जताया है एवं शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
मारपीट की शिकार कक्षा 3 की छात्रा माही यादव पुत्री रवींद्र कुमार निवासी दुर्गा कॉलोनी हुई। बताया कि माही गुरुवार को स्कूल गई थी। पेंसिल बॉक्स में पेंसिल न होने पर टीचर जोसफ ने छात्रा को डांटते हुए मुंह पर थप्पड़ मार दिया।
इससे छात्रा के कान और आंख पर चोट आ गई। छुट्टी के बाद छात्रा जब घर पहुंची तो परिवारीजनों को मामले की जानकारी हुई। पिता ने स्कूल में जाकर शिकायत की। पिता का कहना है कि स्कूल में शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर विद्यार्थी परिषद ने इस मामले में शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर नारेबाजी करते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिंसिपल इस प्रकरण के संबंध में आगरा गए हुए हैं। शीघ्र ही स्कूल प्रशासन भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।