फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में गरजे सपाई

बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में गरजे सपाई

Thu, 07 Dec 2017 10:51 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में गरजे सपाई
विरोध प्रदर्शन करते सपाई।
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने बिजली की दरें बढ़ाने, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना देकर जमकर विरोध किया। सपा कार्यकर्ता जमकर सरकारों के खिलाफ गरजे। सपा नेताओं ने भाजपा की सरकारों पर कड़े प्रहार किए और जनविरोधी सरकार करार दिया। जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर सपाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहुंचे। जिलेभर से हजारों की संख्या में सपाई धरना कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व सांसद एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार से आम जनता बुरी तरह से परेशान है।
विज्ञापन


भाजपा की आर्थिक नीतियां पूरी तरह से फेल हैं। नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव से पूरी अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच सरकार ने निकाय चुनाव होते ही बिजली की दरों में वृद्धि कर दी है जिससे आम लोगों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को मिलने वाली बिजली भी महंगी की गई है जिससे आमजन और किसान सभी परेशान हैं। बिजली की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापिस ली जाए।

पूर्व परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार आम जनता पर प्रहार कर रही है। अब नगरीय एवं ग्रामीण बिजली की दरों में बेतहासा वृद्धि कर दी गई है। किसानों को उपज का सही मूल्य सरकार दिलवा नहीं पा रही। अभी भी तमाम किसान कर्ज माफी के लिए घूम रहे हैं, लेकिन बिजली की दरों पर वृद्धि में सरकार का ध्यान लगा हुआ है।

पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सपा सरकार के समय की जनहित की योजनाओं को बदले की भावना से बंद कर दिया। भाजपा की सरकार लगातार जनता पर तरह तरह के बोझ बढ़ा रही है। बिजली विभाग में तमाम भ्रष्टाचार फैला है। सरकार को सबसे पहले विभाग के भ्रष्टाचार का खात्मा करना चाहिए।

बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि करके गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बिजली की बड़ी दरों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली की दरें कम नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरेगी।


धरना प्रदर्शन के दौरान उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य डा. नीरज मिश्रा, पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, चौधरी कौशर हमीर, डा. फारूख, रघुनाथ सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, बीके राजपूत, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, वीरेंद्र सोलंकी, आशा पाल, पूनम शर्मा, पूजा, हरीओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed