{"_id":"5a2582074f1c1b686a8b7613","slug":"21512407559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला मार्गशीर्ष का लुत्फ उठाने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला मार्गशीर्ष का लुत्फ उठाने उमड़े श्रद्धालु
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज सोरों के मार्गशीर्ष मेले में खरीदारी करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगरीय इलाके के लोग मेला मार्गशीर्ष पर पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर गंगा स्नान और देव मंदिरों में जाकर दर्शन कर रहे हैं। ऐतिहासिक और पौराणिक मेले में भीड़ बढ़ने के कारण एसडीएम एवं सीओ ने मेले का निरीक्षण किया।
नगर में चल रहे मेले में तरह-तरह के झूले लगे हुए हैं। मौत के कुएं, सर्कस के शो देखकर एवं उंचे झूले झूलकर लोग रोमांचित नजर आ रहे थे। इसमें फोटोग्राफी के लिए भी दुकानें लगाई गई हैं। लोगों ने सेलेब्रिटी के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाकर आनंद ले रहे हैं।
मेले में गृहोपयोगी वस्तुओं पत्थर के सिल बटना, टिन के बक्से, गेहूं की कुटिया, ढोलक, गर्म कालीन कंबल, लैदर के बैग पर्स आदि की जमकर खरीददारी भी की जा रही है। प्रसिद्ध मेले में मनोरंजन के आइटम देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं आसमानी झूले भी युवाओं और बच्चों को खूब रास आए। वहीं मेले में लोग चाट पकोड़ी और मिठाईयों का भी लुत्फ लेते रहे। मेले में कई शिक्षाप्रद प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया गया है। जहां पहुंचकर लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। आर्य समाज मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।