फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हम तो रामवृक्ष और चंदनबोस को पहचानते थे

हम तो रामवृक्ष और चंदनबोस को पहचानते थे

Mon, 06 Nov 2017 07:48 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
हम तो रामवृक्ष और चंदनबोस को पहचानते  थे
मथुरा। जवाहरबाग में आलू की खुदाई करते वक्त उद्यान कर्मियों पर हुए हमले के मामले में गवाहों ने भीड़ में से किसी को भी पहचानने से इंकार कर दिया। गवाहों ने कहा कि वह तो केवल रामवृक्ष यादव और चंदनबोस को ही पहचानते थे।
विज्ञापन

15 मार्च 2016 को जवाहर बाग में आलू खुदाई कर रहे उद्यान विभाग के कर्मियों जवाहरबाग के कब्जाधारियों ने हमला कर दिया था। इस मामले में सोमवार को एसीजे कीएम प्रथम कोर्ट में गवाही हुई। गवाही में उद्यान विभाग के पूरन सिंह और दिनेश सहित चार की गवाही हुई।
विज्ञापन

गवाहों ने कोर्ट को बताया कि वह रामवृक्ष और चंदन के अलावा किसी को नहीं पहचानते हैं। उन्होंने कोर्ट में बताया कि हमलावरों में कोई भी महिला शामिल नहीं थी। जबकि पुलिस तीन महिला पूनम,श्यामवती और विमला को गवाह को बनाया है। अभी तक इस प्रकरण में कुल मिलाकर नौ गवाह पेश हो चुके हैं। आरोपी चंदन बोस फतेहपुर और हरनाथ नैनी जेल से कोर्ट में पेश नहीं हो सके। कोर्ट केस की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होनी है। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी हत्याकांड में अगली तिथि छह दिसंबर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed