{"_id":"5a0062944f1c1bf4688b97f1","slug":"21509974676-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुलेआम घूम रहा किशोर का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुलेआम घूम रहा किशोर का हत्यारा
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र से किशोर को अगवा कर हत्या के मामले में पुलिस जिस युवक की तलाश कर रही है, वह अभी भी शहर में खुलेआम घूम रहा है। बता दे, कुछ दिन पूर्व ही उसने जिला अस्पताल परिसर में बने एक भवन में भी शरण ली थी। जानकारी होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की मगर पुलिस हाथ कुछ नहीं लगा सका।
कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड निवासी राजेश कुमार के 14 वर्षीय पुत्र शिवम को 11 अक्तूबर को अगवा कर लिया गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि सगे बाबा के भाई महेंद्र ने जमीन हड़पने के लिए साजिश रची थी। घटना के दिन ही शिवम की हत्या कर शव को थाना एलाऊ क्षेत्र में फेंक दिया गया। इस बीच आरोपी लगातार छह लाख की फिरौती की मांग करते रहे। पुलिस ने थाना एलाऊ क्षेत्र से शव बरामद करने के साथ नामजद टीपू, यादराम, मंगलेश, शशिप्रभा, महेंद्र और देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद कन्हैया और विवेक को भी जेल भेजा जा चुका है।
अब पुलिस मामले में गांव निवासी गोरेलाल की तलाश कर रही है। जिसके बाद भी आरोपी शहर में ही खुलेआम घूम रहा है। यही नहीं कुछ दिन पूर्व उसने जिला अस्पताल परिसर में बने एक भवन में भी शरण ली थी। इसके बाद वह लाल रंग की पैशन बाइक पर बैठ कर चला गया था। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने शहर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। मगर आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। पता चला है कि जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मी को गोरेलाल के साथ देखा गया है। उसी के साथ उसने भवन में काफी समय भी गुजारा था। जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस अब तेजी के साथ जांच में जुट गई है।