{"_id":"59f769b84f1c1b9f678b820b","slug":"21509386680-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बीएड डिग्री धारकों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बीएड डिग्री धारकों की हो रही जांच
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। फर्जी बीएड डिग्री धारकों की सूची प्राप्त होने के बाद बीएसए ने उपलब्ध सीडी की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन किया है। बीएसए अपनी उपस्थिति में सीडी में शामिल जनपद के शिक्षकों की सूची तैयार करा रहे हैं। जनपद में फर्जी शिक्षकों की संख्या दो दर्जन से अधिक हो सकती है।
सत्र 2004-05 में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की 4570 डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों को बर्खास्तगी की तैयारी चल रही है। जनपद के अंदर फर्जी बीएड की डिग्री से शिक्षक बनने वाले लोगों के नाम सीडी में बीएसए को प्राप्त हुए हैं। सीडी में पूरे प्रदेश के शिक्षक शामिल हैं। इनमें से जनपद के शिक्षकों को छांटने का कार्य बीएसए विजय प्रताप सिंह की देख रेख में गोपनीय स्थान पर शुरू कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो पता चला है कि जनपद के अंदर दो दर्जन से अधिक शिक्षक ऐसे हैं जिनकी बीएड की डिग्री फर्जी है। इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो सकती हैं।
मैनपुरी। सोमवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों की भीड़ रही। कई शिक्षक जिन्होंने शिक्षा सत्र 2004-05 में बीएड की डिग्री हासिल की है जानकारी लेने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंचे। हालांकि जब उन्हें पता चला कि बीएसए किसी गुप्त स्थान पर जांच कर रहे हैं तो वे वापस लौट गए।
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए विजय प्रताप सिंह का कहना है कि जो सीडी प्राप्त हुई है। उसकी जांच की जा रही है। उसमें मैनपुरी में कितने शिक्षक हैं इसका पता लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले दो दिन में सूची फाइनल हो जाएगी।