{"_id":"59dd0db74f1c1bf4688b51b5","slug":"21507659191-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को मार नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को मार नकदी लूटी
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप एक मीट विक्रेता के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट करने के साथ ही नकदी लूट ली। शोर शराबा सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने दो युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामले को मारपीट की घटना बता रही है। जबकि युवक की ओर से लूट की तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार कालोनी निवासी इमरान पुलिस लाइन तिराहा के समीप मीट की दुकान किए हुए है। मंगलवार शाम को दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद बाइक सवार युवकों ने इमरान के साथ मारपीट करते हुए जेब में रखी दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। शोर शराबा सुनकर वहां एकत्रित हुई भीड़ ने भाग रहे दो युवकों को पकड़ने के बाद धुनाई कर दी।
विज्ञापन
पूछताछ में पकडे़ गए युवकों ने अपने नाम ओमकार और वीरेश निवासी गांव ललूपुरा बताए। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस घटना को लूट नहीं बल्कि मारपीट का मामला बता रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।