फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिना गुणवता जांच कराए बांटे स्कूली बैग

बिना गुणवता जांच कराए बांटे स्कूली बैग

Tue, 10 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिना गुणवता जांच कराए बांटे स्कूली बैग
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को बैग बांटने के मामले में नया खेल सामने आया है। यहां बैग की गुणवत्ता की जांच कराए बगैर ही परिषदीय स्कूल के 70 प्रतिशत बच्चों को बैग का वितरण कर दिया है। यानी गुणवत्ता की जांच सिर्फ औपचारिकता रह जाएगी।
विज्ञापन


वितरण के बाद अब गुणवत्ता चेक करने के लिए ब्लॉकवार नमूने मांगे जा रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को 149 रुपये की लागत से निशुल्क बैग दिया गया। जिले में करीब एक लाख 43 हजार 605 छात्र-छात्राओं के लिए बैग आएं हैं। इसके लिए शासन स्तर से संस्थाओं का चयनकर उन्हें बैग आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गयी थी।
विज्ञापन


संस्था द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले बैग की जांच के लिए ब्लॉकवार दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। इसमें संबंधित क्षेत्र के बीईओ के साथ ही एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किया गया है। इन्हें ब्लॉक पर पहुंचकर बैग के नमूने लेकर जिला परियोजना कार्यालय पर भेजना का निर्देश दिया गया था, जिससे आपूर्ति किए गए बैग का सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला में भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जा सके, लेकिन अफसरों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बच्चे रह जाएंगे

जिस समय मांग भेजी थी, उस समय परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या 143605 थी, लेकिन फर्जी स्कूल बंद कराने और नामांकन पर जोर दिए जाने से छात्र संख्या 148656 हो गई है। ऐसे में करीब सात हजार छात्र-छात्राएं बैग से वंचित रह जाएंगे। हालांकि विभागीय लोगों का कहना है कि मांग पुन: भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed