{"_id":"59cbae424f1c1bd7538b4b04","slug":"21506520642-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग भांजी का अपहरण कर ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग भांजी का अपहरण कर ले गया युवक
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। स्थानीय एक कालोनी निवासी अपनी बहन के यहा रह रहा युवक 23 सितंबर को अपनी नाबालिग भांजी का ही अपहरण कर ले गया। बुधवार सुबह पुलिस ने प्रेम मंदिर के पास से नाबालिग को बरामद कर लिया, देर शाम आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।
बताए अनुसार युवक अपनी भांजी को बाजार ले जाने के बहाने ले गया था। देर शाम तक बेटी नही लौटी तो उसके पिता ने खोजबीन की। उसका मामा भी अगले दिन तक नहीं पहुंचा तो उस पर शक हुआ। नाबालिग बेटी के पिता ने अपनी ससुराल में पता किया तो वह वहां भी नहीं पहुंचा। पिता की तहरीर पर वृंदावन पुलिस ने नाबालिग के मामा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार सुबह प्रेम मंदिर के पास से किशोरी को पुलिस ने उस समय बरामद कर लिया जब उसका मामा कहीं लेकर जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देख मामा भाग खड़ा हुआ। देर शाम पुलिस ने आरोपी मामा को भी गिरफ्तार कर लिया है।