फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खादर की कालोनी में चला ध्वस्तीकरण अभियान

खादर की कालोनी में चला ध्वस्तीकरण अभियान

Mon, 25 Sep 2017 07:49 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
खादर की कालोनी में चला ध्वस्तीकरण  अभियान
अवैध निर्माण ध्वस्त करता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन सोमवार को भारी दल बल के साथ यमुना खादर में बने भवनों को ध्वस्त करने पहुंचा। सूरजघाट से शुरू किए गए अभियान में 15 भवन ध्वस्त किए गए। इस दौरान दो मंदिर भी तोड़े गए, इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हालांकि भारी पुलिस बल के सामने लोग ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एक बजे विप्रा सचिव का कार्य देख रहे एडीएम वित्त रवींद्र कुमार, एक्सईएन महेश अग्रवाल, एसपी सिटी श्रवण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत कुमार, एसडीएम गरिमा सिंह, पांच सीओ, जिले के कई थानों की पुलिस, एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ के साथ सूरजघाट यमुना खादर में पहुंचे। शुरुआत में सूरजघाट के समीप दो मकानों, दुकानों को ध्वस्त किया गया। राजू निषाद ने कोर्ट के स्टे के कागजात दिखाए, इसके बाद अधिकारियों ने अभियान को आगे कोयलाघाट की ओर ले जाने को कहा। यहां कई मकानों और दुकानों को ध्वस्त करने के बाद अधिकारियों ने केश कात्यायनी सिद्ध पीठ को तोड़ने के आदेश दिए। इसके बाद आनंदघाट, जुगलघाट पर कई मकानों, दुकानों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


बिहारघाट स्थित बाल हनुमान मंदिर को तोड़ने का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया। इसके चलते बुलडोजर चालकों ने मंदिर तोड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद अन्य बुलडोजर से अधिकारियों ने मंदिर तुड़वाया। लगभग चार घंटे चले अभियान से डरे सहमे लोग स्वयं घरों को खाली कर सामान निकाले दिखाई दिए। कई लोग अपने मकानों को तोड़ने में जुटे। कुछ लोगों ने कोर्ट की कार्यवाही के कागजात भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाए, लेकिन कार्यवाही जारी रही। कुछ लोगों ने कई प्रभावशाली लोगों के भवनों को बचाए जाने का भी आरोप लगाया। विप्रा सचिव रवींद्र कुमार ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण किया गया। ध्वस्तीकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हरे वृक्षों को भी हुआ नुकसान
ध्वस्तीकरण का विपरीत असर परिक्रमा मार्ग में लगाए गए वृक्षों पर भी पड़ा। हित हरिवंश प्रचार मंडल की ओर से परिक्रमा मार्ग में हजारों पौधे लगाए गए हैं। सोमवार को ध्वस्तीकरण के दौरान सूरजघाट से बिहार घाट तक 15 से अधिक पेड़ों को नुकसान हुआ। मंडल के अध्यक्ष मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि वह इस मामले को लेकर एनजीटी जाएंगे।

--
बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास की मांग
वृंदावन। नगर कांग्रेस कमेटी ने डीएम से ध्वस्तीकरण से बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने खादर में चल रहे ध्वस्तीकरण को स्थगित करने की भी अपील की है। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा है कि यमुना के खादर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद किए जा रहे ध्वस्तीकरण से तमाम गरीब लोग बेघर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed