{"_id":"59c126fd4f1c1b88688b56f2","slug":"21505830653-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ की तैयारियां पूरी
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 51वीं राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह से ही धावकों का मथुरा आना शुरू हो जाएगा। दौड़ की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है।
संस्कृति विश्वविद्यालय और मथुरा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में 350 से अधिक महिला पुरुष धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। विवि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने बताया कि 51वीं उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप दो आयु वर्गों में होगी। इसका शुभारंभ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहेंगे। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव हरीमोहन रावत ने बताया प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन ललित भनोट, प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। धावकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके प्रबंध कर लिए गए हैं। धावकों को मथुरा से प्रतियोगिता स्थल तक ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है।