{"_id":"599f0e254f1c1bf7148b4933","slug":"21503596069-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये से अधिक के 70 बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये से अधिक के 70 बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों के डिसकनेक्शन की तैयारी है। एमडी कार्यालय द्वारा चिन्हित 70 से अधिक बकाएदारों की सूची प्राप्त होने के बाद अधिशासी अभियंता ने टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बड़े बकाएदारों पर विद्युत निगम की टेढ़ी नजर है। एक लाख रुपये से अधिक का राजस्व दबाए बैठे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं पचास हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों को नोटिस जारी कर भुगतान के निर्देश दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं विद्युत टीमें उपभोक्ताओं के मीटर एवं लोड को भी जांच रही हैं। सचल दल टीमों की कार्रवाई से हड़कंप है। बताते चलें कि शहरी खंड में 26792 विद्युत उपभोक्ता हैं। शहरी खंड में हर महीने सात करोड़ रुपए से अधिक की बिजली उपभोग की जाती है। शहरी खंड में तीस करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है।
विद्युत चोरों एवं बकाएदारों के विरुद्ध अभियान तेज हो गया है। एमडी कार्यालय द्वारा चिन्हित शहर के एक लाख रुपए से अधिक के 70 बकाएदारों के डिसकनेक्शन की तैयारी है। बेहतर विद्युत सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं को भी विद्युत चोरी रोकने एवं बकाया राजस्व के भुगतान में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
जगत राम, अधिशासी अभियंता, शहरी खंड