{"_id":"59987b694f1c1b0e658b4839","slug":"21503165289-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल टर्मिनल को जमीन अधिग्रहण जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल टर्मिनल को जमीन अधिग्रहण जल्द
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। खेरिया हवाई अड्डे पर सिविल टर्मिनल के लिए जमीन अधिग्रहण को शासन ने 64.94 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। जल्द ही यह धनराशि प्रशासन के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। मंगलवार से शेष जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तहसील स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
योजना के लिए 14.07 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत हो चुकी है। शेष 9.25 हेक्टेयर जमीन और ली जानी है। इसके लिए शासन ने पिछले सप्ताह 64.94 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए थे। मगर, अब तक यह धनराशि प्रशासन को नहीं मिल पाई है। एडीएम भूमि अध्याप्ति नगेंद्र शर्मा के अनुसार, शासन से धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
सोमवार तक प्रशासन के खाते में यह धनराशि आ सकती है। इसके अगले ही दिन से शेष जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि जून के आखिर में सांसद व अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने जुलाई में बजट जारी करने का दावा किया था। मगर, अब तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।