फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला
एटा। शिक्षामित्रों ने आंदोलन के तहत गुरुवार को बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान मेधाव्रत शास्त्री, किसान यूनियन के रमेश चंद्र और राजेंद्र सिंह ने मांगाें का समर्थन देते हुए कहा कि संकट की घड़ी में वे शिक्षामित्रों के साथ हैं। यूनियन से एक समर्थन पत्र भी शिक्षा मित्रों को सौंपा। संघर्ष समिति के राजेश गुप्ता, मनोज यादव, अवधेश यादव और कृपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आंदोलन सम्मान पाने तक जारी रहेगा। इसके लिए उनके परिवार भी सड़कों पर उतरने से नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन


महामंत्री हरिओम प्रजापति, राष्ट्रदीप पचौरी, सुनील चौहान, विपिन राघव ने कहा कि अधिकार की लड़ाई में शिक्षामित्र स्कूलों को छोड़कर अब संघर्ष की राह पर हैं। एलान किया कि शुक्रवार को संकुल भवन पर एकत्रित होकर सांसद, विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्षों के आवासों का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। आंदेालन करने वालों में एसके राजपूत, रामबहादुर वर्मा, मोहम्मद इशाक, किरन शर्मा, गुंजन कुमारी, ओमेंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र यादव, सुनील यादव, मधु कुमारी, सुनील चौहान, प्रेमलता, मोहन प्रताप, बृजलता, पुष्पा राजपूत आदि प्रमुख हैं। संचालन सोरन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा दर्जन महिला शिक्षा मित्र बीमार
गर्मी और उमस के चलते आधा दर्जन आंदोलनकारी महिला शिक्षामित्र बीमार पड़ गईं। वहीं तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने महिला आंदोलनकारियों से पानी और ग्लूकोस लेकर आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed