फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डायल 100 पुलिस की वसूली पर एसएसपी सख्त

डायल 100 पुलिस की वसूली पर एसएसपी सख्त

Sat, 12 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
डायल 100 पुलिस की वसूली पर एसएसपी सख्त
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
एटा। यूपी 100 डायल पुलिस की लगातार मिल रही अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर एसएसपी ने बैठक कर कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि वसूली की शिकायत मिली तो दोषी पुलिस वालों को बर्खास्त किया जाएगा। अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को एसएसपी ने अनसुलझे मामले जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सड़क हादसे या फिर अन्य झगड़े फसाद वाले स्थान पर तत्काल प्रभाव से पहुंचाने के लिए बनाई गई यूपी 100 डायल पुलिस जमकर अवैध वसूली कर रही है। इसकी एसएसपी अखिलेश चौरसिया को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिसे लेकर शनिवार को एसएसपी ने यूपी 100 डायल पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर 100 डायल पुलिस कर्मियों की वसूली करने वाली शिकायत मिली तो उनके खिलाफ सीधी बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। इसी के साथ उन्होंने सर्किल अधिकारी और थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा बैठक भी की, जिसमें उन्होंने लंबित मामलाें को निपटाने, अनसुलझे मामलों का जल्द खुलासा करने, इनामी आरोपियों को पकड़ जल्द जेल भेजने के आदेश दिए। एसएसपी संजय कुमार, सीओ सकीट अशोक कुमार, सीओ सिटी वरुण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed