{"_id":"598f456c4f1c1be87e8b46a3","slug":"21502561644-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महालक्ष्मी दर्शन के नाम पर सोने के कंगन ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महालक्ष्मी दर्शन के नाम पर सोने के कंगन ठगे
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद स्थित कंपनी का ऑफिस जहां मुख्य सर्वर है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सत्संग जा रही महिला को दो युवकों ने दिन दहाड़े महा लक्ष्मी दर्शन का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया। दो युवक महिला के 6 तोले सोने के कड़े लेकर चंपत हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं लगा।
सुमन वार्ष्णेय पत्नी किशन चंद्र वार्ष्णेय निवासी सोरों गेट, दोपहर सूत की मंडी में सत्संग के लिए जा रही थीं। बारहद्वारी पर एक युवक ने हरिद्वार के सत्संग स्थल के बारे में पूछा। महिला पता बताकर जाने लगी तो वह उनसे बोला कि तुम्हारे माथे की रेखाएं बता रही हैं कि शीघ्र ही तुम पर कोई विपदा आने वाली है। मैं तुम्हें महालक्ष्मी के दर्शन कराऊंगा। महिला उसके झांसे में आ गई।
इसके बाद युवक ने कहा कि सोने के कड़े से ही तुम्हें परेशानी है, इन्हें उतार लो। महिला ने कड़े अपने पर्स में रख लिए। इसी बीच बाइक पर दूसरा युवक आ गया। वह महिला से पर्स लेकर बोला 21 कदम पीछे चली जाओ। जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक गायब थे। महिला ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को गाड़ी में बिठाकर शहर में ठगों की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।