{"_id":"597b69244f1c1b35138b4693","slug":"21501260068-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आफिस के सामने धरने पर बैठी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी आफिस के सामने धरने पर बैठी महिला
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
आगरा। कलक्ट्रेट में एसएसपी आफिस के सामने शुक्रवार को एक महिला ने तीन बच्चों संग धरना दिया। कलवारी, जगदीशपुरा निवासी नवल देवी ने बताया कि उसके पति सुनील कुमार की दिसंबर 2009 में मौत हो गई थी।
उनके तीन बच्चे हैं। वह गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करते थे। नवल देवी का आरोप है कि पति की मौत के बाद सास और जेठ ने दुकान पर कब्जा कर लिया है। वह किसी तरह मजदूरी करके अपना और बच्चों का पेट पाल रही है।
दुकान से कब्जा हटाने के लिए कई बार पुलिस से शिकायत की। मगर, पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को महिला ने अपने बच्चों के साथ एसएसपी आफिस के सामने धरने पर बैठ गई। हालांकि बाद में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।