फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस को पत्र भेज ऑनर किलिंग की दी सूचना

पुलिस को पत्र भेज ऑनर किलिंग की दी सूचना

Thu, 27 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को पत्र भेज ऑनर किलिंग की दी सूचना
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों की ऑनर किलिंग की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकार दी गई है। एएसपी का कहना है मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को पत्र भेजा कि उसके गांव की दो किशोरियों की बीते दो जुलाई को मौत हो गई थी। दोनों के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उसने पत्र में शिकायत की मामला ऑनर किलिंग का है। गले पर रस्सी के निशान बने हुए थे। वहीं बताया जाता है कि उनके संबंध दो युवकों से थे। परिवारीजन उनके इन संबंधों का विरोध करते थे। यही कारण है कि उक्त दोनों किशोरियों की हत्या कर दी गई। वहीं गांव वालों से उनकी मौत की बात भी छुपाई गई। यही नहीं पुलिस तक को उनकी मौत की सूचना नहीं दी गई। एक किशोरी का मौत के बाद दाहसंस्कार कर दिया गया। वहीं दूसरी को दफनाया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी एसके सिंह चौहान ने पुलिस को भेजे पत्र में उक्त मामले की जांच कराने और दफनाई गई किशोरी के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि उक्त मामले की शिकायत मिली है। जांच कराने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed