{"_id":"5967addf4f1c1b304f8b45ff","slug":"21499966943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता पर डाक्टर के रिश्तेदार ने तानी रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता पर डाक्टर के रिश्तेदार ने तानी रिवाल्वर
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची।
कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एमओआईसी के मौसेरे भाई ने उपचार कराने आए भाजपा कार्यकर्ता पर रिवाल्वर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। भाजपा के सेक्टर संयोजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिरहची स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर एमओआईसी डा. राहुल की मनमानी को लेकर क्षेत्र के लोग परेशान है। गुरुवार को डॉ राहुल अस्पताल से गायब हो गए और अपनी एवज में अपने मौसेरे भाई देवेंद्र, पुष्पेंद्र पुत्र दीपंचद निवासी आजमपुर को अपनी कुर्सी बैठा गए। उसी समय भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर निवासी अचलपुर और बाबू सोलंकी निवासी रामई हेतम शाह अस्पताल इलाज कराने पहुंच गए। श्यामसुंदर और उनके साथी ने जब चिकित्सक की कुर्सी पर बैठे देवेंद्र से डॉ. राहुल के बारे में पूछताछ की तो कुर्सी पर बैठे डाक्टर के रिश्तेदार ने खुद को चिकित्सक बता दिया। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई।
आरोप है उसी समय एमओआईसी के रिश्तेदार ने रिवाल्वर निकाल कर भाजपा नेता की कनपटी पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर भाजपा के सेक्टर संयोजक देवेंद्र लोधी को हुई तो वे थाना मिरहची पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एके यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो चिकित्सक से जवाब तलब कर कार्रवाई की जाएगी।