{"_id":"595fbc8c4f1c1b42548b475c","slug":"21499446412-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती एंबुलेंस में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चलती एंबुलेंस में आग
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। हाईवे स्थित सुल्तानगंज पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर को चलती एंबुलेंस में आग लग गई। चालक को राहगीरों ने बचाया। एंबुलेंस में आग से एक घंटे तक हाईवे पर वाहन रुके रहे।
घटना दोपहर एक बजे की है। भगवान टाकीज की ओर से एक एंबुलेंस (मारुति वैन) वाटर वर्क्स की ओर जा रही थी।
सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज से उतरते ही एंबुलेंस के अगले हिस्से में आग लग गई। चालक एंबुलेंस को अन्य वाहनों के पास से निकालकर 50 मीटर दूर ले गया और रोक दिया। कुछ ही देर में एंबुलेंस से लपटें उठने लगीं। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शी आटो चालक और भंवर सिंह ने बताया कि चालक ने कुछ कागज भी निकालने के प्रयास किए।
वह भी लपटों से घिर गया। इस पर लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। वैन में सीएनजी सिलेंडर लगा होने की आशंका पर लोग दूर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर वाहनों को रोक दिया। एक घंटे बाद आग बुझ सकी। हालांकि दमकल नहीं पहुंच सकी। तब कहीं हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। कमला नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना के बाद चालक शिकायत लेकर नहीं आया है। वैन पेट्रोल की थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।