{"_id":"59592d7e4f1c1b7e678b475f","slug":"21499016574-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल पहले का रिश्ता तोड़ा तो पुलिस ने कराए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल पहले का रिश्ता तोड़ा तो पुलिस ने कराए फेरे
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने थाने के मंदिर में कराई शादी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। छह साल पहले युवती से तय रिश्ता तोड़ कर परिवार ने बेटे की दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। हालांकि रविवार को बरात निकलने से पहले शनिवार शाम पहली युवती के परिवारीजन पुलिस के पास पहुंच गए। इस पर पुलिस ने युवक और युवती को थाने बुलाकर मंदिर में शादी कर दी। वहीं शादी के तय लड़की का विवाह दूल्हे के भाई से करा दिया गया।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी सोनपाल ने अपने बेटे मोहर सिंह की शादी छह साल पहले थाना जैथरा के टिकाथर और हाल निवासी खोड़ा कालोनी गाजियाबाद के श्रीनिवास की बेटी राधा से तय किया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते श्रीनिवास अपनी बेटी की शादी वक्त पर नहीं कर सका। ऐसे में सोनपाल ने अपने बेटे मोहरसिंह का रिश्ता फिरोजाबाद निवासी युवती से तय कर दिया।
रविवार को बरात फिरोजाबाद जानी थी, लेकिन बारात जाने से एक दिन पहले शादी होने की भनक लगने पर श्रीनिवास अपनी बेटी और परिवार को लेकर मिरहची थाने पहुंच गया। इस पर पुलिस ने युवक और परिवार को थाने बुला लिया। थाने में पंचायत के बाद मोहर सिंह की शादी छह साल पहले तय युवती राधा के साथ पुलिस की मौजूदगी थाना परिसर में बने मंदिर में करा दी गई। वहीं फिरोजाबाद की युवती की शादी मोहर सिंह के भाई से अमर सिंह से कराई गई।